ePaper

रांची : संताल की तीनों सीट जीतेंगे: कांग्रेस

Updated at : 15 May 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : संताल की तीनों सीट जीतेंगे: कांग्रेस

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि संताल परगना की तीनों सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे. 2014 में नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आंतकवाद, दुष्कर्म को लेकर बनाये गये वातावरण एवं माहौल के बावजूद तीन सीटों में से दो सीट […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि संताल परगना की तीनों सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे. 2014 में नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आंतकवाद, दुष्कर्म को लेकर बनाये गये वातावरण एवं माहौल के बावजूद तीन सीटों में से दो सीट राजमहल और दुमका में महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हुए थे, जबकि गोड्डा में कम अंतर से महागठबंधन के प्रत्याशी पराजित हुए थे.
संताल की जनता पहले भी मोदी के झांसे में नहीं आयी थी. अब 2019 में तो भाजपा को साथ देने का सवाल ही नहीं उठता है. संताल परगना में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मंत्री गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं के दौरे के बावजूद यहां की जनता भाजपा को शिकस्त देने के लिए तैयार बैठी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola