रांची : दो पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा है दावं पर, चार हॉट सीटों मतदान शुरू

Updated at : 06 May 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दो पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा है दावं पर, चार हॉट सीटों मतदान शुरू

चार हॉट सीटों खूंटी, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में चुनाव शुरू रांची : झारखंड में दूसरे चरण में चार सीटों पर मतदान आज है़ खूंटी, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता की मुहर लगेगी़ राज्य के ये चारों हॉट सीट है़ं दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत इवीएम […]

विज्ञापन

चार हॉट सीटों खूंटी, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में चुनाव शुरू

रांची : झारखंड में दूसरे चरण में चार सीटों पर मतदान आज है़ खूंटी, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता की मुहर लगेगी़ राज्य के ये चारों हॉट सीट है़ं दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत इवीएम में बंद होगी. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा से प्रत्याशी हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से प्रत्याशी है़ं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से दुबारा भाग्य अाजमा रहे है़ं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची से चुनावी जंग में है़ं, जिन्हें भाजपा के संजय सेठ चुनौती दे रहे हैं.

वहीं राज्य सरकार की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाजपा खेमा से बाबूलाल मरांडी को चुनौती दे रही है़ं यह चारों सीट हाई प्रोफाइल है़ एनडीए और यूपी दोनों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है़ दोनों ही खेमा ने जोर लगाया है़

खूंटी : दिलचस्प मोड़ पर पहुंची लड़ाई, सबकी नजर

खूंटी में लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गयी है़ इस सीट पर एनडीए आैर यूपीए आमने-सामने है़ं मुख्य मुकाबला भाजपा के अर्जुन मुंडा व कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच है़ भाजपा के कद्दावर नेता कड़िया मुंडा की जमीन बचाने की चुनौती है़ इस सीट पर एनडीए ने पूरा जोर लगाया है़

मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक इस सीट पर चुनावी अभियान चला चुके है़ं वहीं कांग्रेस को अपने परंपरागत वोटरों पर भरोसा है़ इस सीट के अंडर करंट को भांपना दोनों ही खेमा के लिए मुश्किल हो रहा है़ वहीं पूरे राज्य की नजर इस सीट पर टिकी है़ मतदाताओं की खामोशी सस्पेंस बढ़ा रही है़

रांची : भाजपा-कांग्रेस जंग में रामटहल भी मैदान में

राजधानी रांची की सीट प्रतिष्ठा का सवाल है़ भाजपा ने इस सीट पर नया चेहरा दिया है़ संजय सेठ भाजपा की ओर से मैदान में है़ं वहीं कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय अपने चुनावी अनुभव के साथ संघर्ष कर रहे है़ं

भाजपा को नरेंद्र मोदी पर भरोसा है़ मोदी के रोड शो से भाजपा खेमा उत्साहित है़ वहीं कांग्रेस अपने समीकरण के जुगाड़ के साथ चुनावी नैया पार करने में लगी है़ यहां भी मुकाबला रोचक है़ भाजपा के बागी रामटहल चौधरी फुटबॉल चुनाव चिह्न के साथ मैदान में है़ं वह कितना असर डालेंगे, भविष्य के गर्त में है़ लेकिन उनकी उपस्थिति से चुनावी रोमांच जरूर बढ़ा हुआ है़

हजारीबाग

जयंत दुबारा तैयारी में गोपाल लगा रहे हैं दम

हजारीबाग में भाजपा के केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा मैदान में है़ं जयंत सिन्हा दुबारा फसल काटने के लिए मैदान में उतरे है़ं जयंत को नरेंद्र मोदी के नाम पर वोटरों की गोलबंदी का भरोसा है़ केंद्रीय मंत्री सरकार की उपलब्धियों के साथ विरोधियों का रास्ता रोक रहे है़ं गांव-गांव में अपना काम गिना रहे है़ं उधर कांग्रेस ने यहां गोपाल साहू को उम्मीदवार बना कर चुनावी समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश की है़ भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में गोपाल साहू को उम्मीदवार बनाया है़ इस संसदीय क्षेत्र में बड़कागांव और बरही में कांग्रेस अपने जनाधार के भरोसे बेड़ा पार करना चाह रही है़

कोडरमा

त्रिकोणीय संघर्ष में फंसी है सीट, सस्पेंस बरकरार

कोडरमा संसदीय सीट पर मुकाबला रोचक है़ इस सीट को लेकर कइयों की धड़कन तेज है़ं इस सीट पर राजनीति की धार समझना मुश्किल है़ यह सीट त्रिकाेणीय संघर्ष में फंसी है़ झाविमो से बाबूलाल मरांडी, भाजपा से अन्नपूर्णा देवी और माले से राजकुमार यादव मैदान में है़ं सबका अपना-अपना राजनीतिक आधार है़ लड़ाई आर-पार की है़ तीनों प्रत्याशियों के बीच वोट बैंक में सेंधमारी के लिए आपाधापी है़ एक दूसरे के पंरपरागत वोट बैंक को खिसकाने के लिए दम लगा रहे है़ं पूरे क्षेत्र में चुनावी बयार हर मोड़ पर रास्ता बदल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola