रातू : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रातू : थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मार्ग स्थित रातू चट्टी के समीप बुधवार की शाम करीब छह बजे गोबर लदा ट्रैक्टर जेएच 02जेड 0150 की चपेट में आने से बाइक सवार तिगरा चौराटोली निवासी बुद्धदेव उरांव (49) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बाइक चला रहे शंभु लकड़ा बाइक लेकर फरार हो गया. इस घटना […]
विज्ञापन
रातू : थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मार्ग स्थित रातू चट्टी के समीप बुधवार की शाम करीब छह बजे गोबर लदा ट्रैक्टर जेएच 02जेड 0150 की चपेट में आने से बाइक सवार तिगरा चौराटोली निवासी बुद्धदेव उरांव (49) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बाइक चला रहे शंभु लकड़ा बाइक लेकर फरार हो गया. इस घटना में बड़काटोली नुनू उरांव को हल्की चोट आयी है.
जानकारी के अनुसार चट्टी से काठीट़ांड़ की तरफ जा रहे बाइक चालक पहले किसी वाहन से टकरा कर दाहिनी ओर फेंका गया, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बुद्धदेव उरांव आ गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षब्के लिए रिम्स भेज दिया. मृतक की पत्नी शिलवंती देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया है.
सड़क दुर्घटना में युवक घायल : मांडर. मांडर-बुढ़मू रोड में चटवल मोड़ के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाड़े निवासी संजय कुमार यादव (28) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे मांडर रेफरल अस्पताल मे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बुढ़मू से मांडर की ओर आने के क्रम में पूर्वाह्न करीब 10 बजे संजय कुमार स्वयं बाइक से सड़क पर गिर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










