सृष्टि कुमारी मिस फ्रेशर व विष्णु उरांव मिस्टर फ्रेशर
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
संत अन्ना कान्वेंट स्कूल में फ्रेशर्स डे का आयोजन
विज्ञापन
मांडर.
संत अन्ना काॅन्वेंट स्कूल में मंगलवार को फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 11वीं कक्षा में नामांकित छात्र-छात्राओं का सीनियर छात्रों ने स्नेहपूर्ण स्वागत किया. छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्राचार्या सिस्टर अलेक्सिया बेक ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शिक्षा में अनुशासन के महत्व के नियमों के संबंध बताया. कहा कि यदि आप जीवन में आगे बढ़ना और कुछ नया सीखना चाहते हैं तो आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा. जीवन में सच्ची सफलता और प्रगति हमेशा चुनौतियों का सामना करने के बाद ही मिलती है. कार्यक्रम में सृष्टि कुमारी को मिस फ्रेशर व विष्णु उरांव को मिस्टर फ्रेशर चुना गया. संचालन 12वीं के छात्र अमित व सेजल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सिस्टर टेरेसा मिंज ने किया. मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित थे.संत अन्ना कान्वेंट स्कूल में फ्रेशर्स डे का आयोजन
मांडर 2, फ्रेशर्स डे कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










