झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता का परीक्षाफल निकलना शुरू, यहां देखें

JSSC का भवन
Ranchi: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सफल अभ्यर्थियों के लिए आगे दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
राणा प्रताप सिंह
Ranchi: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए 203 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी किया गया है. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विषयों का परीक्षाफल जारी किया गया है. संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित परीक्षाफल देख सकते हैं. आयोग के मुताबिक संताली विषय में 55, हो में 15, कुरमाली में आठ, कुडुख में 16, मुंडारी में 11, उडिया में दो, पंचपरगनिया में 10, बंगला में 12, खोरठा में 17, नागपुरी में 18 तथा उर्दू विषय में 39 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं.
परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अनिवार्य प्रमाण पत्रों/अभिलेखों की अनुपलब्धता/अस्पष्टता के आलोक में कई अभ्यर्थियों का परीक्षाफल लंबित रखा गया है. प्रकाशित परीक्षाफल में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा टंकण त्रुटि के सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा. उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य के 1373 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है.
जेएसएससी ने जारी किया है कोटिवार परीक्षाफल
माध्यमिक आचार्य संताली : अनारक्षित 34, एसटी 20, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-01 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य हो : अनारक्षित-11, एसटी-04 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य कुरमाली : अनारक्षित-05, एसटी-03 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य कुडुख : अनारक्षित-10, एसटी-05, एससी-01 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य मुंडारी : अनारक्षित-07, एसटी-04 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य उडिया : अनारक्षित-02 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य पंचपरगनिया : अनारक्षित-05, एसटी-03, एससी-01, अत्यंत पिछड़ा वर्ग01 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य बंगला: अनारक्षित-08, एसटी-01, एससी-01, अत्यंत पिछडा वर्ग-01, आर्थिक रूप से कमजोर-02 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य खोरठा: अनारक्षित-08, एसटी-05, एससी-02, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-01, पिछड़ा वर्ग-01 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य नागपुरी: अनारक्षित-09, एसटी-05, एससी-02, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-01, आर्थिक रूप से कमजोर-02 अभ्यर्थी सफल.
माध्यमिक आचार्य उर्दू: अनारक्षित-30, एससी-02, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-02, पिछड़ा वर्ग-03, आर्थिक रूप से कमजोर-02 अभ्यर्थी सफल.
ये भी पढ़ें…
Deoghar: बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों में एम्स देवघर के नौ फैकल्टी शामिल
रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










