रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास सौगात, स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10% की छूट
राखी
रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है. स्पीड पोस्ट से भेजी जाने वाली राखियों पर 10% की विशेष छूट दी जा रही है. यह ऑफर निजी कूरियर कंपनियों को टक्कर देने के लिए लाया गया है.
रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है. विभाग ने स्पीड पोस्ट सेवा के तहत भेजी जाने वाली राखी पर 10% की विशेष छूट देने की घोषणा की है. यह छूट केवल रिटेल ग्राहकों के लिए होगी और स्पीड पोस्ट के डाक शुल्क पर लागू होगी. डाक विभाग के अनुसार रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग डाकघरों के माध्यम से राखियां भेजते हैं.
रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगी ‘राखी मेल’ छूट योजना
निजी कूरियर कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह विशेष छूट योजना शुरू की गयी है. योजना के तहत ग्राहकों को लिफाफे के सामने स्पष्ट रूप से 'राखी मेल' लिखना होगा और उसे डाकघर के काउंटर पर बुक कराना होगा. डाक विभाग ने बताया कि योजना रक्षाबंधन से 15 दिन पहले लागू की जायेगी. इस योजना के तहत एक ग्राहक एक बार में अधिकतम पांच राखी युक्त स्पीड पोस्ट बुक करा सकेगा. यह सुविधा केवल डाकघर के काउंटर पर की गयी रिटेल बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- JSSC ने जारी किया झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 का प्रोविजनल मॉडल आंसर, 11 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में अवमानना याचिका पर की सुनवाई, पलामू के उपायुक्त को हाजिर होने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










