रांची से 13 राज्यों के दिव्यांगों को मिलेगी मदद, एलिम्को ने खोला क्षेत्रीय कार्यालय
पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय के उदघाटन के माैके पर अधिकारी और दिव्यांगजन.
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने रांची में अपना नया पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय खोला है. यह कार्यालय 13 राज्यों के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे उनकी पहुंच आसान होगी.
ALIMCO Ranchi Office : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने हिनू में अपना नया पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किया है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन संचालित यह कार्यालय पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण तथा पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करायेगा. एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यालय का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायक उपकरणों की पहुंच आसान बनाना है. पहले लोगों को अपनी जरूरतों के लिए कानपुर स्थित मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब अधिकांश सेवाएं रांची कार्यालय से ही मिल सकेंगी. यूडीआइडी (यूनिक डिसएबिलिटी आइडी) कार्डधारकों को प्राथमिकता के साथ लाभ देने की योजना है.
रांची से आसान होगी सहायक उपकरणों की आपूर्ति
पूर्वी क्षेत्रीय प्रमुख अनुपम प्रकाश ने कहा कि रांची का भौगोलिक स्थान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए काफी उपयुक्त है. यहां से सहायक उपकरणों की आपूर्ति, पुनर्वास सेवाएं, आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और राज्य सरकारों के साथ बेहतर समन्वय हो सकेगा. एलिम्को के अनुसार, यह कार्यालय करीब 277 करोड़ रुपये के सेवा दायरे में लगभग 2.50 लाख दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों तक उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण पहुंचाने में मदद करेगा. झारखंड में अब तक 46.79 करोड़ रुपये की लागत से 1.29 लाख से अधिक सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- JSSC ने जारी किया झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 का प्रोविजनल मॉडल आंसर, 11 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति
एलिम्को के उपकरणों से बदली लाभार्थियों की जिंदगी
इस दौरान कार्यक्रम में ऐसे लाभार्थियों के अनुभव भी साझा किये गये, जिनका जीवन एलिम्को के उपकरणों से बदला है. पलामू के विनय प्रसाद को व्हीलचेयर मिलने से उनका आना-जाना आसान हुआ, जबकि रामगढ़ की 70 वर्षीय जेठनी देवी को व्हीलचेयर, घुटने और कमर के बेल्ट मिलने से दैनिक जीवन में काफी राहत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










