रांची में प्रिंस खान गैंग पर एक्शन, टीटॉस मर्डर केस के फरार आरोपी राणा राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

रांची पुलिस का लोगो

रांची पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खास गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उसके ठिकाने पर अदालत के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया है. पुलिस ने 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है, अन्यथा प्रॉपर्टी कुर्की की जाएगी.

विज्ञापन

रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान के खासमखास गुर्गे राणा राहुल सिंह के खिलाफ रांची पुलिस ने शिकंजा पूरी तरह कस दिया है. शुक्रवार को एयरपोर्ट थाना पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके ठिकाने पर पहुंची और अदालत के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी 30 दिनों के भीतर कानून के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके प्रॉपर्टी की कुर्की-जब्ती (Property Attachment) की कार्रवाई की जाएगी.

टीटॉस रेस्टोरेंट मर्डर और रंगदारी मामले में है वांछित

राणा राहुल सिंह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू स्थित 'टीटॉस रेस्टोरेंट' में रंगदारी को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग और वेटर की सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है और घटना के बाद से ही फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की विशेष टीम ने बेंगलुरु तक में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा. इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान, दिवंगत सुजीत सिन्हा, कौशल पांडेय और गोडवीन खान समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है. जांच के दौरान पुलिस ने अदालत की अनुमति के बाद सभी आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए यूएपीए (UAPA) की कठोर धाराएं भी जोड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: धनबाद के डीसी आदित्य रंजन देश के टॉप-50 जिलाधिकारियों में शामिल, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे 2026 में मिली राष्ट्रीय पहचान


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola