गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की शाम छिनतई के दौरान गोली मारने से घायल इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार रोहित का रिम्स में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

कुटियातू आर्मी भर्ती मैदान में सोमवार की शाम छिनतई के दौरान गोली मारने से घायल इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार रोहित का रिम्स में इलाज चल रहा है. गोली उसके बायें पैर में घुटने के नीचे लगी है. गोली अभी भी पैर में फंसी हुई है. मामले में रोहित के भाई रौशन सिंह ने तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसके अनुसार शाम 7:40 बजे रोहित ने फोन कर बताया कि उसकी बाइक से एक्सिडेंट हो गया है. उसके बताये लोकेशन पर रौशन पहुंचा, तब उसे बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ पैसे व चेन छिनतई करने के दौरान पैर में गोली मारी दी. जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया है.

ग्रामीण एसपी व डीएसपी पहुंचे जांच करने :

घटना के बाद सीटी एसपी, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, डीएसपी मुख्यालय प्रथम सहित नामकुम, एयरपोर्ट थाना, खरसीदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचे. मंगलवार को भी घटनास्थल, घायल की दुकान आदि की जांच की गयी. पुलिस ने घटनास्थल से सोना का लॉकेट व खून लगा चप्पल बरामद किया है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, परिजनों से पूर्व में हुए विवाद, आपस में खाने-पीने के दौरान भी गोली चलने सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस गोलीकांड के बाद भर्ती मैदान में बैठे व शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola