रांची : एनोस को चुनाव प्रभावित करने के लिए मदद कर रही है सरकार : डॉ अजय कुमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2018 7:56 AM

विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा : कोलेबिरा के पूर्व विधायक एनोस एक्का जेल के अंदर से झारखंड पार्टी का चुनावी कार्यालय चला रहे हैं. फोन कर लोगों को धमकी दे रहे हैं. चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. आपराधिक गुटों से अपनी पत्नी […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा : कोलेबिरा के पूर्व विधायक एनोस एक्का जेल के अंदर से झारखंड पार्टी का चुनावी कार्यालय चला रहे हैं. फोन कर लोगों को धमकी दे रहे हैं. चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. आपराधिक गुटों से अपनी पत्नी मेनन एक्का के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को धमकी दिला रहे हैं.
डॉ कुमार ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जेल से एनोस एक्का को चुनाव प्रभावित करने के लिए मदद कर रही है.
उनको मोबाइल उपलब्ध कराया जा रहा है. बड़ी संख्या में मुलाकातियों से मिलने दिया जा रहा है. एनोस एक्का जेल में दरबार लगा रहे हैं. भाजपा पर एनोस एक्का के प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोलेबिरा में भाजपा का प्रत्याशी भी एनोस एक्का ने ही चुना है.
दरअसल, भाजपा कमजोर प्रत्याशी देकर मेनन एक्का की जीत पक्की करना चाहती थी. उन्होंने कहा : भाजपा और एनोस एक्का की मिलीभगत के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिल कर शिकायत दर्ज करायेगा.
शिकायत नहीं सुनी जाने की स्थिति में दिल्ली जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष भी गुहार लगायी जायेगी. कांग्रेस पार्टी एनोस एक्का को किसी दूसरे राज्य की जेल में शिफ्ट करने की मांग करती है. उनके झारखंड की जेल में रहने पर कोलेबिरा उप चुनाव प्रभावित हो सकता है. डॉ कुमार ने कहा : झारखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह फेल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola