ePaper

रांची : जिला प्रशासन और दर्शनार्थियों के बीच कड़ी की तरह काम करेंगे युवा दस्ता के सदस्य

Updated at : 15 Oct 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जिला प्रशासन और दर्शनार्थियों के बीच कड़ी की तरह काम करेंगे युवा दस्ता के सदस्य

रांची : दुर्गोत्सव के सफल आयोजन को लेकर युवा दस्ता की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को प्रेस क्लब में किया गया. कार्यक्रम में डीसी राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता, एसडीओ गरिमा सिंह, एडीएम व युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा व किशोर साहू उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि इस […]

विज्ञापन
रांची : दुर्गोत्सव के सफल आयोजन को लेकर युवा दस्ता की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को प्रेस क्लब में किया गया. कार्यक्रम में डीसी राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता, एसडीओ गरिमा सिंह, एडीएम व युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा व किशोर साहू उपस्थित थे.
उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष भी युवा दस्ता के सदस्य जिला प्रशासन एवं दर्शनार्थियों के बीच कड़ी का काम करेंगे एवं प्रत्येक पंडाल में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तैनात रहेंगे. दस्ता के सदस्य इस बात का ध्यान रखेंगे कि किसी श्रद्धालु को परेशानी न हो. एसएसपी ने कहा कि युवा दस्ता के सदस्य पुलिस प्रशासन के लिए आंख और कान का काम करेंगे. श्री गुप्ता ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु को देखें तो तुरंत पुलिस प्रशासन को संपर्क करें.
उन्होंने कहा कि अच्छा काम करनेवाले दस्ता के सदस्य को जिला प्रशासन सम्मानित करेगी. श्री मिश्रा ने कहाकि युवा दस्ता के सदस्य ईमानदारी से सभी पंडालों में तैनात रहेंगे. साथ ही श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सेवा करेंगे. प्रशिक्षण शिविर में गोपाल पारिक, मौलेश सिंह, राजेश गुप्ता, टिंकू झा, मंतोष सिंह, विनोद कुमार, कौशल कुमार सोनी, राकेश राम, राजा सरकार, मुकेश कंचन, कार्तिक राम आदि मौजूद थे.
रांची : सुरक्षा दस्ता दुर्गा पूजा समिति रांची महानगर के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रातू रोड स्थित होटल रॉयल पैलेस में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ खादी बोर्ड के अध्यक्ष सह दस्ता के मुख्य संरक्षक संजय सेठ, उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता, दस्ता के अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, संयोजक रूपेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया. एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, पंडाल के इर्द-गिर्द शांति व्यवस्था बनाये रखें. प्रशासन आपके साथ है.
उपायुक्त ने कहा कि दस्ता के सभी सदस्यों के साथ प्रशासन कदम से कदम मिला कर चलेगा, आप ईमानदारी पूर्वक सभी भक्तों को माता के दर्शन के लिए सहयोग करें. मुख्य संरक्षक संजय सेठ ने कहा कि दस्ता के सभी सदस्य अनुशासन में रह कर भक्तों को माता के दर्शन के लिए सहयोग करें. कानून हाथ में न लें, मनचले, असामाजिक तत्वों व शराबियों को पुलिस प्रशासन के हवाले करें और पुलिस प्रशासन से हमेशा संपर्क बनाये रखें. अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा कि दस्ता के सभी सदस्यों ने 17 वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा एवं भूले-भटके बच्चों का अभिभावकों से मिलाने का कार्य किया है. मौके पर प्रेम चौधरी, राजू चौधरी, दीपु वर्मा, जय श्रीवास्तव, ईशान वर्मा, पप्पू जायसवाल, नीरज चौधरी, रमेश पंडित, प्रकाश शर्मा, बिनोद चौधरी, पायल सोनी, शुभव चौधरी, राहुल सिन्हा, आदित्य सिन्हा, आशीष चौधरी, अजीत गुप्ता, विकास जायसवाल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola