रांची : खतियानी लोहार को मिले लोहरा जनजाति का दर्जा

Published at :17 Sep 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खतियानी लोहार को मिले लोहरा जनजाति का दर्जा

रांची : आदिवासी लोहरा समाज का सम्मेलन रांची विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी सभागार में रविवार को हुआ. इसमें गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व खूंटी (पुराने रांची जिले) के खतियानी लोहार को झारखंड में लोहरा जनजाति के रूप में मान्यता देने की मांग की गयी़ विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि पुराने रांची जिले के खतियानी लोहार […]

विज्ञापन
रांची : आदिवासी लोहरा समाज का सम्मेलन रांची विवि के सेंट्रल लाइब्रेरी सभागार में रविवार को हुआ. इसमें गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व खूंटी (पुराने रांची जिले) के खतियानी लोहार को झारखंड में लोहरा जनजाति के रूप में मान्यता देने की मांग की गयी़ विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि पुराने रांची जिले के खतियानी लोहार के रीति-रिवाज उरांव और मुंडा जैसे हैं. पूर्व विधायक छत्रपति शाही मुंडा ने कहा कि लोहरा की मूल भाषा मुंडारी ही है़ लोहरा के साथ-साथ सभी 32 जनजातियों की भाषा-संस्कृति के संरक्षण की जरूरत है़
जगलाल पाहन ने कहा कि लोहरा परिवार के शादी-विवाह व विभिन्न अनुष्ठान मुंडा पाहनों द्वारा संपन्न कराये जाते हैं. उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाये़ इस अवसर पर बालमुकुंद लोहरा, प्रीतम लोहरा, अभय भुटकुंवर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola