बक्सर में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य कार्यक्रम, दिग्गज नेताओं की होगी शिरकत

Updated:
विज्ञापन
Maharana Pratap

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आज स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है. कार्यक्रम में बिहार के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Buxar News:(आशुतोष कुमार सिंह) बक्सर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती रविवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में भव्य रूप से मनाई जा रही है. यह कार्यक्रम महाराणा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन समिति के संयोजक पुनीत सिंह और राघवेंद्र उज्जैन के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नगर भवन को भगवा पताकाओं, फूलों और महाराणा प्रताप के विशाल चित्रों से आकर्षक रूप से सजाया गया है.

मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के शामिल होने की संभावना है. वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिहार सरकार के विधि मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं. इन प्रमुख नेताओं की मौजूदगी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारी की गई है.

कार्यक्रम की रूपरेखा

संयोजक पुनीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी. इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान वीर रस काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी. साथ ही महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी.

युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश

राघवेंद्र उज्जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके जीवन संघर्ष और बलिदान से जोड़ना है. समारोह में महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन पर विद्वानों.

Also Read: बक्सर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन