ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता पहुंचा रहे 180 एकल विद्यालय, वर्षा पांडेय ने किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर के ग्रामीण इलाकों में 180 एकल विद्यालय शिक्षा, संस्कार और जागरूकता फैला रहे हैं. संरक्षिका वर्षा पांडेय ने हाल ही में इन विद्यालयों का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और सभी को प्रेरित किया.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों तक शिक्षा, संस्कार और जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तहत करीब 180 एकल विद्यालय संचालित हैं. इन विद्यालयों की संरक्षिका वर्षा पांडेय लगातार विद्यालयों, शिक्षिकाओं, बच्चों और ग्रामीण समुदाय से जुड़कर मार्गदर्शन कर रही हैं. इसी क्रम में उन्होंने दो दिवसीय ग्रामीण भ्रमण के दौरान जिले के विभिन्न एकल विद्यालयों का दौरा कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों, शिक्षिकाओं, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की.

विज्ञापन

बच्चों से पढ़ाई और भविष्य के सपनों पर किया संवाद

ग्रामीण भ्रमण के दौरान वर्षा पांडेय ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की. उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, इरेजर सहित अन्य पठन सामग्री का वितरण भी किया गया.

बेहतर कार्य के लिए छह शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

वर्षा पांडेय ने एकल विद्यालयों की शिक्षिकाओं की भूमिका की सराहना करते हुए महुआरी की निशा, लक्ष्मीपुर कृतपुरा की किरण, नवागांव की पिंकी, यदुपुरवा की संजू यादव, रामपुर की पूनम और जलीलपुर की निशा को सम्मानित किया. उन्होंने शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शहर में बैरिकेडिंग और सफाई अभियान तेज

अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने, घर में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में विद्यालय के साथ अभिभावकों और ग्रामीण समुदाय की भी महत्वपूर्ण भूमिका है.

Also Read : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को बक्सर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

ग्रामीण भ्रमण के दौरान चौसा संच अध्यक्ष संजय राय और प्रमुख नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान एकल विद्यालयों की गतिविधियों और बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

Also Read : बिजली बिल बकाया और कनेक्शन विवाद में उपभोक्ता आयोग ने खारिज की याचिका, दो किस्तों में राशि जमा करने का आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन