अरवल में खेल प्रतिभाओं का ‘पलायन संकट’! मैदान की कमी से दम तोड़ रही युवा खिलाड़ियों की उम्मीदें

Updated:
विज्ञापन
arwal news

नेट अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाडी

Arwal News: अरवल में खेल मैदानों की कमी के कारण युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पा रही है और वे बेहतर अवसरों की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं. स्थानीय स्तर पर केवल सीमित इंडोर सुविधाएं उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को नियमित ग्राउंड प्रैक्टिस नहीं मिल पा रही है, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

Arwal News: (निशिकांत कि रिपोर्ट)
अरवल में जिले में खेल सुविधाओं की भारी कमी अब युवा प्रतिभाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उचित खेल मैदान न होने के कारण कई होनहार खिलाड़ी अभ्यास और अवसरों से वंचित हैं, जिससे उनकी प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही है.

खुला मैदान न होने से अभ्यास ठप, प्रतिभाएं दबकर रह गईं

जिले में खेल मैदान के अभाव के कारण खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.सुबह-शाम अभ्यास के लिए कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है, जिससे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पा रहे हैं.

इंडोर स्टेडियम तक सीमित प्रशिक्षण, ग्राउंड प्रैक्टिस की बड़ी कमी

स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को केवल इंडोर स्टेडियम में ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां प्रशिक्षक अलवेला कुमार द्वारा लगभग 30 खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस कराई जाती है. हालांकि ग्राउंड की कमी के कारण खिलाड़ियों को जहानाबाद, सासाराम और आरा जैसे शहरों में जाकर अभ्यास करना पड़ता है.

प्रैक्टिस की कमी से खिलाड़ियों का दूसरे शहरों की ओर रुख

प्रशिक्षक अलवेला कुमार के अनुसार जिले में क्रिकेट ग्राउंड न होने के कारण कई खिलाड़ी बाहर जाने को मजबूर हैं. मो खालिद, लवकेश कुमार, आनंद राज और फैयाज़ आलम जैसे खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं की तलाश में पटना और अन्य शहरों में स्थायी रूप से चले गए हैं.

कड़ी मेहनत के बावजूद संसाधनों की कमी सबसे बड़ी बाधा

प्रशिक्षक ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए कई खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर तक पहुंचे हैं, जिनमें मो इरफान आलम अंडर-16 बिहार टीम का हिस्सा रहे हैं. वहीं सुजीत कुमार, दुर्गेश कुमार, अतुल शक्ति, अंकित कुमार और अन्य खिलाड़ी जिला टीम में खेल रहे हैं.

पांच घंटे की प्रैक्टिस के बावजूद अधूरी रह जाती है तैयारी

खिलाड़ी रोजाना करीब पांच घंटे नेट प्रैक्टिस करते हैं, जिसमें 10 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चे शामिल होते हैं. कड़ी मेहनत के बावजूद ग्राउंड सुविधा की कमी उनके प्रदर्शन और आगे बढ़ने की राह में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है.

ALSO READ: अरवल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत! कार्यकर्ताओं का दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन