रांची : गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बनेंगे 110 सब स्टेशन

Published at :04 Sep 2018 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बनेंगे 110 सब स्टेशन

रांची : मार्च 2019 के बाद से झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड गांवों में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए 110 पावर सब स्टेशन बनायेगा. वर्तमान में सब स्टेशन से कई गांवों की दूरी 70 से 80 किमी तक है. इस कारण […]

विज्ञापन
रांची : मार्च 2019 के बाद से झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड गांवों में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए 110 पावर सब स्टेशन बनायेगा. वर्तमान में सब स्टेशन से कई गांवों की दूरी 70 से 80 किमी तक है. इस कारण कहीं भी तार टूटने पर महीनों तक गांवों में बिजली गुल रहती है.
सब स्टेशन के बनने से जहां यह दूरी कम होगी, वहीं गांवों को निर्बाध आपूर्ति भी की जा सकेगी. बताया गया कि 110 सब स्टेशन का निर्माण दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाइ) के तहत किया जायेगा. एक सब स्टेशन के निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे. सब स्टेशनों का टेंडर हो चुका और कार्य भी आवंटित कर दिया गया है. इन्हें मार्च 2019 तक पूरा कर ग्रिड से जोड़ देना है.
कहां-कहां किया जायेगा सब स्टेशन का निर्माण
खूंटी : गम्हरिया, चिराहातू, रामजय, कसिरा, रनिया
गुमला : कलमुंडा, बरगांव, सूरजपुर
सिमडेगा : बांसजोर, टुटीकेल, डुमारडीह,बागडेगा, पकरतारण, मातरमेटा, कोचाडेगा
लोहरदगा : झालजामिरा, बनपुर, दुबांग, बाघा
बोकारो : खुदीबेरा
धनबाद : बेहररा, सोनारिया, बेनागरिया, करमाटांड़
पूर्वी सिंहभूम : नयाग्राम,बांधडीह, कटियन,बोराम, बड़ा जामुना
प. सिंहभूम : आनंदपुर, बंदगांव, कसिरा, दुधबिला, सिलपुंजी
सरायकेला : गोविंदपुर, पोटका
रांची : बाजपुर, लमकाना, चांचो, तमाड़-1, सिल्ली, ओरमांझी, उस्कू,जारगो, कांके(न्यू)
हजारीबाग : नाचनवे, बनखारो, भादुलीपीपराडीह, गोंदवार
चतरा : ढेबरो, गोम्हरिया, टूटीलावा, राकसी
रामगढ़ : बरकीसरिया, जांगी
कोडरमा : बाघमारा,चिल्सोडीह,देवीपुर
गिरिडीह : अौरा,भरवाडीह,हरदाह,लक्ष्मीपुर,बरवाडीह
लातेहार : बरखाचा पिकेट, झाबर, मुरपा, जबरा, सोनवार, हुर,बरियातू खालसा
पलामू : करमा कलान, पिपरा,नवाडीह बाजार, बैरो,नवाबाजार इटको, उंटारी रोड, हुसैनाबाद, उट्टकी,रामगढ़, चंद्रपुर,एसेहार,तरहासी
गढ़वा : नवाडीह, टाटीडिरी, बिसुनपुरा, कोरकोमा, डंडा, हुरदाग
गोड्डा : पोरैयाहाट, बोआरीजोर, महगामा, पथरगामा, ठाकुरगंगटी
जामताड़ा : हिरापुर,कोलीडीह,
साहेबगंज : महादेवगंज, सिमरा, मोदीकोला
देवघर : जामरो, सानी सिमरा, भालगरहा, टालगरहा
दुमका : ढाका,सादुडीह, मकरमपुर
पाकुड़ : रानीकोला, अमरपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola