एसबीआइओए का चुनाव आज, झारखंड और बिहार में 49 बूथ बने, कुल 6,843 सदस्य मतदान करेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 10:10 AM

विज्ञापन

रांची. भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (एसबीआइओए) पटना मंडल के चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर यानी रविवार को होगा. चुनाव पदाधिकारी राजीव कुमार दास ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सदस्य मतदान कर सकेंगे. कुल 6,843 सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा. मतदान के लिए झारखंड और बिहार में […]

विज्ञापन
रांची. भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (एसबीआइओए) पटना मंडल के चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर यानी रविवार को होगा. चुनाव पदाधिकारी राजीव कुमार दास ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सदस्य मतदान कर सकेंगे. कुल 6,843 सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा. मतदान के लिए झारखंड और बिहार में 49 बूथ बनाये गये हैं. तैयारी पूरी हो चुकी है. पटना मंडल में रांची, धनबाद, देवघर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया एवं पटना अंचल कार्यालय है. 15 केंद्रीय और सात अंचलों में 11-11 आंचलिक सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है.
चुनाव में कुल 92 लोग चुने जायेंगे. केंद्रीय समिति के लिए एक गुट में उमाकांत सिंह व अजीत मिश्रा और दूसरे गुट में कमलेश कुमार सिंह व रंधीर सिन्हा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है. केंद्रीय समिति के लिए सभी जोन के सदस्य वोट करेंगे, जबकि जोनल कमेटी के लिए उसी जोन के सदस्य वोट कर सकेंगे. दो सितंबर को चुनाव के बाद आठ सितंबर को स्क्रूटनी और नौ सितंबर को मतगणना होगी. नौ सितंबर को परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी. नयी कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola