ePaper

कहीं झारखंड समेत देश के 16 राज्यों के जश्न-ए-आजादी में खलल न डाल दे बारिश

Updated at : 14 Aug 2018 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
कहीं झारखंड समेत देश के 16 राज्यों के जश्न-ए-आजादी में खलल न डाल दे बारिश

नयी दिल्ली/रांची : बुधवार को देश में 72वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की करीब-करीब तैयारी कर ली गयी है, लेकिन आशंका इस बात की भी है कि झारखंड समेत देश के करीब 16 राज्यों में होने वाली बारिश इन कार्यक्रमों में खलल न डाल दे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/रांची : बुधवार को देश में 72वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की करीब-करीब तैयारी कर ली गयी है, लेकिन आशंका इस बात की भी है कि झारखंड समेत देश के करीब 16 राज्यों में होने वाली बारिश इन कार्यक्रमों में खलल न डाल दे. मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी चेतावनी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए बुधवार को झारखंड समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और केरल सहित पांच राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें : भारी बारिश से कई जगहों पर भू-स्खलन

विभाग ने मॉनसून की मौजूदा गतिविधि को देखते हुए मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में ओड़िशा, तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बुधवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. इसके अलावा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विभाग ने मॉनसून संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तटीय इलाकों में मौसम बेहद खराब रहने की आशंका जतायी है. इसके मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola