रांची : चान्हो सीओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार जांच को ले धरना देंगे राजस्वकर्मी

Updated at : 14 Aug 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चान्हो सीओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार जांच को ले धरना देंगे राजस्वकर्मी

रांची : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक में तय किया गया कि चान्हो के सीओ प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर 29 अगस्त को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. संघ के उपाध्यक्ष विमल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व उप निरीक्षकों ने कहा कि […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक में तय किया गया कि चान्हो के सीओ प्रवीण कुमार सिंह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर 29 अगस्त को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा. संघ के उपाध्यक्ष विमल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व उप निरीक्षकों ने कहा कि श्री सिंह राजस्व कार्य जैसे दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन भ्रष्ट और मनमाने तरीके से करते हैं.
वह दाखिल-खारिज वादों में वसूली के लिए आपत्ति डाल देते हैं. हालांकि, आपत्ति किये गये वादों में वह आवेदक को आवश्यक नोटिस निर्गत नहीं करते. वाद की जांच के लिए राजस्व उप निरीक्षकों के पास भी नहीं भेजते हैं. उप निरीक्षकों द्वारा सहयोग नहीं करने पर उनको परेशान किया जाता है.
उपस्थिति काटी जाती है. बैठक में सदस्यों ने उदाहरण के साथ चान्हो के अंचलाधिकारी द्वारा की जा रही गड़बड़ियों व राजस्व उप निरीक्षकों को दी जा रही प्रताड़ना पर चर्चा की. सदस्यों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola