रांची : बालगृहों में कार्यरत कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 4:56 AM
विज्ञापन
रांची : रांची में चल रहे सभी बालगृह व नारी निकेतन में काम कर रहे कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा. झारखंड सहित अन्य राज्यों में जिस तरह से मामले उभर कर सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. रांची में संचालित सभी बालगृहों व नारी निकेतन […]
विज्ञापन
रांची : रांची में चल रहे सभी बालगृह व नारी निकेतन में काम कर रहे कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होगा. झारखंड सहित अन्य राज्यों में जिस तरह से मामले उभर कर सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है.
रांची में संचालित सभी बालगृहों व नारी निकेतन के चरित्र प्रमाण की जांच खुद जिला प्रशासन करेगा. जानकारी के अनुसार प्रशासन सभी जगहों पर यह पता लगायेगा कि किसी जगह पर जेजे एक्ट मामलों के आरोपी तो नहीं हैं. बालगृह व नारी निकेतन में कहां के कर्मचारी कार्यरत हैं. वे रहने वाले कहां के हैं? इन सभी चीजों की जानकारी इकट्ठा की जायेगी.
बच्चे-बच्चियों को सुरक्षा देने पर प्रशासन कर रहा है विचार : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कंचन सिंह ने कहा कि शेल्टर होम में रहनेवाले बच्चे-बच्चियों खासकर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. बालगृहों व नारी निकेतन में कार्य कर रहे कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










