रांची : माडाकर्मियों के वेतन के लिए " 8.59 करोड़ देगी सरकार

Updated at : 24 Jul 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : माडाकर्मियों के वेतन के लिए " 8.59 करोड़ देगी सरकार

रांची : राज्य सरकार ने माइंस एरिया डेवलपमेंट अॉथोरिटी (माडा) के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 8.59 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने माडा कर्मचारियों के साथ वार्ता में यह जानकारी दी. श्री सिंह ने दी जा रही राशि से तीन माह के वेतन […]

विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार ने माइंस एरिया डेवलपमेंट अॉथोरिटी (माडा) के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 8.59 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.
नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने माडा कर्मचारियों के साथ वार्ता में यह जानकारी दी. श्री सिंह ने दी जा रही राशि से तीन माह के वेतन भुगतान का निर्देश दिया. कहा कि इसी साल दिसंबर महीने तक कर्मचारियों काे नियमित वेतन मिले, इसकी व्यवस्था कर दी जायेगी.
39 माह से बकाया है वेतन : मालूम हो कि माडा के कर्मचारी पिछले 39 माह से बकाया वेतन को लेकर 20 जुलाई से हड़ताल पर हैं. माडा कर्मियों की हड़ताल के कारण धनबाद की लगभग आधी आबादी वाले इलाके में पेयजलापूर्ति के साथ-साथ सफाई व्यवस्था भी ठप हो गयी है.
सचिव से वार्ता के बाद माडा कर्मचारियों ने उनको हड़ताल समाप्त करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही नगर विकास सचिव ने माडा के कर्मचारियों को अन्य निकायों में विलय का विकल्प भी दिया है.
माडा के कर्मचारियों से कहा है कि अन्यत्र निकायों में सेवा देने के इच्छुक कर्मचारियों को दूसरी जगह भेज दिया जायेगा. इसके लिए कर्मचारी विकल्प दे सकते हैं. वहीं, माडा में ही बने रहने के इच्छुक कर्मचारियों के लिए भी उचित व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए माडा क्षेत्र में वाटर टैक्स बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है.
श्री सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि माडा कर्मचारियों की समस्या का तत्काल कोई हल संभव नहीं है. सरकार शॉर्ट टर्म और लांग टर्म, दोनों ही तरह से परेशानियों का हल निकालने पर गंभीर है. इसके लिए अधिकारियों काे आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. चालू वर्ष के अंत तक माडा कर्मचारियों के उचित व्यवस्था तैयार कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola