जेपीपी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा, भाजपा से अधिक घातक है झामुमो

Updated at : 07 Jul 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
जेपीपी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा, भाजपा से अधिक घातक है झामुमो

रांची-जमशेदपुर : झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झामुमाे का राजनीतिक चरित्र बिकाऊ रहा है. झामुमाे ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर प्रत्यक्ष सबूत दिया है. कांग्रेस के साथ गठबंधन कर निर्दलीय विधायक मधु काेड़ा काे मुख्यमंत्री बनाया, जिसके एवज में कांग्रेस ने 450 कराेड़ का […]

विज्ञापन
रांची-जमशेदपुर : झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झामुमाे का राजनीतिक चरित्र बिकाऊ रहा है. झामुमाे ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर प्रत्यक्ष सबूत दिया है. कांग्रेस के साथ गठबंधन कर निर्दलीय विधायक मधु काेड़ा काे मुख्यमंत्री बनाया, जिसके एवज में कांग्रेस ने 450 कराेड़ का घाेटाला किया. शिबू साेरेन परिवार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया है.
हेमंत साेरेन की पत्नी ने कराेड़ाें की जमीन महज कुछ लाख में खरीदी है. शिबू साेरेन के पुत्र बसंत साेरेन पर बाेकाराे में कराेड़ाें की ठगी का मामला दर्ज हाेने जा रहा है. भ्रष्टाचार के आराेप में घिरे लालू प्रसाद यादव जेल में बैठकर विपक्ष के नेताअाें काे भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
हकीकत में झारखंडियाें काे भाजपा से अधिक खतरा झामुमाे से है. भ्रष्टाचार की सजा काट कर रहे लालू यादव आैर भ्रष्टाचार फैला रहा शिबू साेरेन-हेमंत साेरेन परिवार किसी भी रूप में महागठबंधन का नेतृत्व-चेहरा नहीं हाे सकता है. उक्त बातें पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने शुक्रवार काे निर्मल महताे गेस्ट हाउस में आयाेजित संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola