बकरीद आज : ईदगाहों में गूंजेगी नमाज, कुर्बानी का देंगे पैगाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 May 2026 8:22 AM

विज्ञापन

आज है बकरीद का त्योहार

Bakrid 2026: बकरीद पर गुरुवार को ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा होगी. कुर्बानी, त्याग और भाईचारे का संदेश देने वाले इस पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक रही.

विज्ञापन

Bakrid 2026: कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद कहा जाता है, गुरुवार को मनाया जाएगा. बकरीद हर साल हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और कुर्बानी की याद में मनाई जाती है. इस दिन ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है. इसके बाद सबकी खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाती है और फिर कुर्बानी दी जाती है. बकरीद में ईद से पहले नमाज होती है. सुबह से ही नमाज का सिलसिला शुरू हो जाता है और अधिकतर जगहों पर सुबह 10 बजे तक नमाज पूरी हो जाती है.

क्यों जल्दी होती है बकरीद की नमाज?

इस दिन कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है, इसलिए नमाज जल्दी होती है ताकि समय रहते कुर्बानी पूरी की जा सके. लोग ईदगाहों में जाने के बजाय अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज पढ़ना अधिक पसंद करते हैं. नमाज अदा करने के बाद लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं और कुर्बानी का हिस्सा आस-पड़ोस व गरीबों में बांटते हैं, ताकि हर जरूरतमंद त्योहार की खुशी में शामिल हो सके.

बकरीद में दो रकअत की नमाज पढ़ी जाती है, जिसमें छह अतिरिक्त तकबीरें होती हैं. पहली रकअत में तीन और दूसरी रकअत में तीन तकबीरें कही जाती हैं.

इस बार बकरे की ऑनलाइन डिलीवरी

त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही. सबसे ज्यादा भीड़ बकरों की दुकानों पर देखने को मिली, जहां लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की. 10 हजार से 50 हजार रुपये तक के बकरों की सबसे अधिक बिक्री हुई. डॉ. फतेउल्लाह रोड स्थित बाजार में सुबह से ही खरीदार और विक्रेता पहुंचने लगे थे.

वहीं कई मुस्लिम बहुल इलाकों में विक्रेता बकरों को घुमाकर भी बेच रहे थे. बकरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. कई लोगों ने पहले ही खरीदारी कर ली थी, जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन बकरे मंगवाए. इधर राशन दुकानों से लेकर सेवई और बेकरी की दुकानों तक अच्छी-खासी भीड़ रही.

इच्छाओं और घमंड का त्याग ही सच्ची कुर्बानी : मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी

मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि कुर्बानी हमें पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की महान कुर्बानी, अल्लाह के प्रति उनकी आज्ञाकारिता और समर्पण की भावना की याद दिलाती है. उन्होंने कहा कि यह ईद सिर्फ जानवरों की कुर्बानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें अपनी इच्छाओं, घमंड, जलन और बुराइयों का त्याग करना भी सिखाती है. यह त्योहार इंसानियत की भलाई के लिए खुद को समर्पित करने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि आज समाज में एकता, भाईचारा, सब्र, दया और त्याग की भावना को बढ़ावा देने की जरूरत है. लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर साफ-सफाई, सुन्नत का पालन, शांति-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द का विशेष ध्यान रखें. साथ ही दुआ की कि अल्लाह हमारी इबादत, कुर्बानी और दुआओं को कबूल करे और देश में अमन-चैन कायम रखे.

रांची ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा होगी नमाज

हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह में सुबह नौ बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी. खतीब मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही नमाज पढ़ाएंगे. वहीं डोरंडा ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज होगी. अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में तय समय के अनुसार नमाज अदा की जाएगी.

ये भी पढें: बकरीद मुबारक 2026: अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली बकरीद मुबारकबाद

त्याग और बलिदान का पैगाम देती है बकरीद : मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही

रांची ईदगाह के खतीब मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही ने कहा कि बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, त्याग और बलिदान का संदेश देती है. यह मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है और इसे ईद-ए-कुर्बा के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने बताया कि करीब 1400 साल पहले जब हजरत मोहम्मद मक्का से मदीना पहुंचे, तो वहां के लोग साल में दो दिन खुशी मनाते थे. एक दिन का नाम महरजान और दूसरे का नाम निरोज था. उन दिनों लोग खेलकूद और उत्सव में व्यस्त रहते थे. इस पर हजरत मोहम्मद ने कहा कि अल्लाह ने इन दो दिनों के बदले मुसलमानों को दो बेहतर त्योहार दिए हैं — ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अजहा. तभी से मुसलमान इन दोनों त्योहारों को खुशी और उल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं. उन्होंने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola