खेत विवाद में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, दोनों घायल
अस्पताल में इलाजरत पिता-पुत्र.
Arrah News : परिजनों ने बताया कि लवकुश कुमार खेत में पटवन करने गए थे, तभी कथित रूप से आरोपी पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया.
Arrah News : (वसीम) जिले के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में बुधवार दोपहर खेत के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए तरारी सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
घायलों में जेठवार गांव निवासी 80 वर्षीय गोरख मौआर और उनके पुत्र लवकुश कुमार शामिल हैं.
पुराना विवाद बना हिंसा की वजह
परिजनों के अनुसार, गांव के ही रविंद्र मौआर से खेत बंधक और पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. बताया गया कि आठ वर्ष पहले खेत बंधक रखने के बदले 2 लाख 85 हजार रुपये दिए गए थे, जिसे बाद में लौटाने का दावा किया जा रहा है.
परिजनों का कहना है कि 2024 में पूरा पैसा लौटाने के बावजूद दूसरा पक्ष अतिरिक्त रकम की मांग कर रहा था, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया.
खेत में पटवन के दौरान हमला
बताया गया कि बुधवार दोपहर लवकुश कुमार खेत में पटवन करने गए थे, तभी कथित रूप से आरोपी पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. सूचना मिलने पर उनके पिता गोरख मौआर मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही तरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : आरा में झुका बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









