सावधान : रांची में अंधाधुंध गोलीबारी !..... देखें VIRAL VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2017 2:43 PM

विज्ञापन

‘रांची में अंधाधुंध गोलीबारी’ कह कर व्‍हाट्सप्‍प व अन्‍य सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. ऐसा नहीं है कि यह वीड‍ियो सिर्फ रांची में ही शेयर किया जा रहा है बल्कि सारे देश में अपने शहर का नाम लेकर इसे कुछ अफवाह फैलाने वाले लोग वायरल कर रहे हैं. हजारीबाग […]

विज्ञापन
‘रांची में अंधाधुंध गोलीबारी’ कह कर व्‍हाट्सप्‍प व अन्‍य सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. ऐसा नहीं है कि यह वीड‍ियो सिर्फ रांची में ही शेयर किया जा रहा है बल्कि सारे देश में अपने शहर का नाम लेकर इसे कुछ अफवाह फैलाने वाले लोग वायरल कर रहे हैं.
हजारीबाग व जमशेदपुर के सूत्र ने बताया कि यह वीडियो वहां भी धड़ल्‍ले से शेयर किया जा रहा है.हालांकि अगर इस वीडियो को खोल कर देखा जाये तो वीडियो में कुछ नहीं हैं. बच्‍चे आपस में खिलौने वाले बंदूक को लेकर चुटपूटिया पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं.
इसे कुछ शरारती तत्‍व दीपावली में भले ही मजाक के तौर पर समाज में फैला रहे हों लेकिन इसी तरह के छोटे-मोटे वायरल वीडियो से माहौल खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. अत: इस तरह के वीडियो को न शेयर करें और न होने दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola