सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने ग्रामीण : बीडीओ
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 23 May 2026 10:33 PM
सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने ग्रामीण : बीडीओ
चितरपुर. चितरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बतख चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ दीपक मिंज एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, अर्जुन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान 10 लाभुकों के बीच 300 पीस बतख चूजा तथा 10 अन्य लाभुकों के बीच 5000 पीस चूजा का वितरण किया गया. लाभुकों को फीड, ड्रिंकर, फिटर उपलब्ध कराये गये. अतिथियों ने लाभुकों को पशुपालन से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. बीडीओ श्री मिंज ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ कर अपनी आय बढ़ायें. उन्होंने कहा कि पशुपालन आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का बेहतर माध्यम बन रहा है. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने लाभुकों को मुर्गी एवं बतख पालन, रखरखाव, साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी. मौके पर उत्तम पटवा, प्रदीप महतो, मो साजिद, परमानंद महतो, कालीचरण महतो, वरुण महतो, प्रेमनाथ महतो, उमेश कुमार, राधिका देवी, उर्मिला देवी, प्रेम कुमार, गायत्री देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










