योग व तनाव प्रबंधन से शारीरिक स्फूर्ति मिलती है : सांसद

Updated at : 19 Feb 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
योग व तनाव प्रबंधन से शारीरिक स्फूर्ति मिलती है : सांसद

योग व तनाव प्रबंधन से शारीरिक स्फूर्ति मिलती है : सांसद

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को खनन कार्य से जुड़े कर्मियों की उत्पादकता, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य और योग एवं ध्यान के माध्यम से मानव उत्पादकता में वृद्धि विषय पर कार्यशाला हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. श्री चौधरी ने कर्मियों को नियमित योग एवं ध्यान को अपनाने की प्रेरणा दी. कहा कि योग न केवल तनाव प्रबंधन में सहायक होता है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति बनाने में भी सहायक सिद्ध होता है. मुख्य प्रशिक्षक भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक अजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने सीसीएल रजरप्पा के अलावा अरगड्डा, बरका-सयाल, कुजू, हजारीबाग एवं सीआरएस बरकाकाना के लगभग 100 प्रतिभागियों को योग एवं ध्यान के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक स्फूर्ति बनाने के उपाय पर प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में कर्मियों को विभिन्न योग मुद्राओं एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. इससे पूर्व, अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने किया. संचालन सहायक प्रबंधक (सीडी) आशीष झा एवं धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) मनोज कुमार ने किया. इस अवसर पर आचार्य अमरेश झा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारी सुबोध कुमार चौधरी, सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola