झारखंड आंदोलनकारी जीतभान महतो का निधन

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 10 May 2026 10:22 PM

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी जीतभान महतो का निधन

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के केनके गांव निवासी पूर्व सरपंच एवं झारखंड आंदोलनकारी जीतभान महतो (75 वर्ष) का बीती रात निधन हो गया. पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थे. जीतभान महतो हुप्पू पंचायत के पूर्व सरपंच रह चुके थे. झारखंड आंदोलन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी. बताया जाता है कि वह साइकिल से प्रतिदिन गोला जाते थे. वह लोगों का हाथ एवं गर्दन की नि:शुल्क मसाज करने के लिए विख्यात थे. रविवार को भैरवी नदी घाट पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर मुखिया प्यारेलाल महतो, आनंद महतो, सिकंदर शर्मा, किशोर महतो, मुकेश महतो, अर्जुन महतो, विक्रम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola