रामगढ़ : मुहर्रम पर निकली छोटी ताजिया, युवाओं ने लाठी-डंडे के करतब से दिखाया जोश

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में मुहर्रम पर निकली छोटी ताजिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muharram Tazia Procession: रामगढ़ जिले के पतरातू में मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ छोटी ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं ने अखाड़ा प्रदर्शन किया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ.

विज्ञापन

अजय तिवारी की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Muharram Tazia Procession: रामगढ़ में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को सोलिया, पलानी, उच्चारिंगा, पतरातू बस्ती, जयनगर गांव के लोगों द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ छोटी ताजिया के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए. हाथों में धार्मिक ध्वज लिए लोग मातमी जुलूस के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़े और पूरे मार्ग में भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया. 

युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए बिरसा मार्केट स्थित इकनॉमिक्स स्कूल मैदान पहुंचा, जहां अखाड़ा दल के युवाओं ने लाठी-डंडे के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए. खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्धक कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी. करतब देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे मैदान और आसपास का क्षेत्र देर तक गुलजार रहा.

युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मुहर्रम जुलूस 

मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के जवान तैनात रहे. आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. पूरे आयोजन के दौरान लोगों में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता व भाईचारे की भावना भी देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया, जिसमें सभी समुदायों के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा.

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

यह भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी स्कूलों की छात्राओं को नवंबर से मिलेगा मुफ्त सेनेटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola