तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा रामगढ़, युवाओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

फोटो : तिरंगा यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से सुभाष चौक पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन

रामगढ़: रामगढ़ में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर सुभाष चौक तक पहुंची. यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल देशभक्ति में रंगा नजर आया. सुभाष चौक पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए गए.

नेताजी का जीवन प्रेरणा का स्रोत

भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक है. उनका “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का आह्वान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.

युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत

रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की.

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. राधा गोविंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. पूरे मार्ग में नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ संजय प्रसाद सिंह, इला रानी पाठक, जगेश्वर प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, शीतल सिंह, रूपा साहू, वरुण सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, राजेश ठाकुर, सुनील प्रसाद, शिव कुमार महतो, बबलु साव सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola