रामगढ़ में हाथी हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन : प्रभात खबर

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में एक जंगली हाथी के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों का विरोध किया और मुआवजे व सुरक्षा की मांग की.

विज्ञापन

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत कोरांबे गांव के गुंदलीखरैय टोला में गुरुवार सुबह 6:00 के करीब एक जंगली हाथी ने महिला को पटक कर जान से मार दिया. मृतक महिला की पहचान सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के सेहदा निवासी बालो देवी उम्र 48 वर्ष (पति सदानंद महतो) के रूप में हुई.

मौके पर पहुंचे वन विभाग अधिकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं गोला पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को उठाने का प्रयास किया.

अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा

लेकिन उन्हें ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजा एवं हाथियों से स्थाई रूप से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. खबर भेजे जाने तक ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रक्रिया चल रहा था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola