भट्ठी ब्लास्ट में मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने बंद कराया प्लांट

Updated:
विज्ञापन

इसी भट्ठी में हुआ था ब्लास्ट

रामगढ़ के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त को हुए भट्ठी ब्लास्ट हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है. मौत की खबर से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट का काम ठप करा दिया है.

विज्ञापन

धानेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट

रामगढ़: कुजू मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त को हुए भट्ठी ब्लास्ट हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर रमेश ठाकुर (पिता- दरोगा ठाकुर) की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक पश्चिम न्यू कॉलोनी, कुजू कोलियरी के रहने वाले थे उसने बुधवार (12 अगस्त) की रात इलाज के दौरान दम तोड़ा. मजदूर की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश का माहौल है.

वहीं, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट का काम ठप करा दिया है. मुरपा के ग्रामीण और मृतक के परिजन उचित मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री के मुख्य द्वार के समीप धरने पर बैठ गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

9 अगस्त को हुई थी भट्टी ब्लास्ट दुर्घटना

बता दें, 9 अगस्त 2026 को प्लांट में भट्ठी (फर्नेस) ब्लास्ट की दुर्घटना हुई थी. इसमें रमेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल मृतक का शव रांची में है. शव के रामगढ़ पहुंचने के बाद ग्रामीणों का आंदोलन और उग्र होने की संभावना जताई जा रही है. ग्रामीण और परिजन मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में में 25 हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, ग्रामीणों में दहशत


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola