हजारीबाग में में 25 हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

हाथियों द्वारा तोड़ी गई बाउंड्री | Prabhat Khabar Network

टाटीझरिया के केसडा गांव में 25 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने कई घरों की बाउंड्री और किसानों की फसलों को पूरी तरह से रौंद दिया है.

विज्ञापन

टाटीझरिया (हजारीबाग): रात का सन्नाटा था और ग्रामीण अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक 25 की संख्या में हाथियों का झुंड गांव आ धमका. और गांव में खूब उत्पात मचाया. हाथियों के गांव आने की खबर मिलते ही ग्रामीण दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बता दें, यह पूरा मामला जिले के टाटीझरिया प्रखंड के केसडा गांव का है जहां अचानक रात के अंधेरे में हाथियों का झुंड गांव आ पहुंचा.

देर रात तक मशाल लेकर सड़कों पर घूमते रहे ग्रामीण

वहीं, हाथियों को गांव से दूर भगाने के लिए भगाने के लिए ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी देर रात तक मशाल लेकर गांव और आसपास की सड़कों पर घूमते रहे. इस दौरान हाथियों के झुंड ने केसडा कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ दी. इसके बाद त्रिलोकी मिस्त्री, पिता श्यामलाल मिस्त्री की बारी की बाउंड्री को कई जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने वहां लगे केले के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा बारी में लगी मकई, बादाम और लाहर की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

ये भी पढ़ें- JPSC गड़बड़ी मामला: बिंसिस के निदेशक अरुण ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की, फिल्म भी बनायी; नाम रखा सेटर्स

कई ग्रामीणों के बारी में लगी फसल किया बर्बाद

इतना ही नहीं हाथियों ने चेतलाल मिस्त्री की बारी में भी जमकर उत्पात मचाया. बारी में लगी मकई, बादाम, भिंडी और हल्दी की फसल को हाथियों ने रौंद दिया. वहीं सरजू मिस्त्री, पिता परमेश्वर मिस्त्री की बाउंड्री को तोड़कर हाथियों ने मकई, लाहर, बादाम समेत अन्य फसलों को भी बर्बाद कर दिया.

हाथियों के गांव में पहुंचने और लगातार उत्पात मचाने से ग्रामीण पूरी रात दहशत के साये में रहे. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड के कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का तत्काल आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही हाथियों के झुंड को गांव और आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- परिसीमन से आदिवासी आरक्षित सीटें घटने का खतरा, बंधु तिर्की बोले- सीटें कम नहीं, बढ़नी चाहिए


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola