हजारीबाग में मकान का प्लास्टर कराने को लेकर छिड़ा विवाद, पिता-पुत्र पर धारदार समान से हमला
घायल लखन | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के हुटपा गांव में मकान के प्लास्टर को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुटपा गांव में जमीन पर मकान का प्लास्टर कराने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र घायल हो गये.घटना में लखन प्रसाद और उनके पिता तिलक महतो गंभीर रूप से चोट आया है. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तिलक महतो को 11 और लखन प्रसाद को तीन टांके लगाये. दोनों अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं.
लखन प्रसाद हुटपा के श्री मंगलम टाइल्स एंड सेनेटरी के संचालक हैं. उसने बताया कि वह अपने घर के पीछे स्थित अपनी जमीन पर बने मकान में प्लास्टर का काम करा रहे थे. इसी दौरान पडोसी विश्वनाथ महतो,,शंभू प्रसाद,नंदलाल प्रसाद, सदानंद,गोबिंद से विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षों में झड़प हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान उन पर और उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया गया.
परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान लखन प्रसाद की भाभी लीला देवी के साथ भी अभद्र व्यवहार और मारपीट की गयी. परिजनों के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया था. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










