सावधान! हजारीबाग DC की तस्वीर लगाकर बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों को भेजे जा रहे संदेश
हजारीबाग उपायुक्त के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने की अपील की है।
हजारीबाग: DC हजारीबाग के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सऐप आइडी बनाकर अधिकारियों और अन्य लोगों से संपर्क करने का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन के अनुसार 66 646958113 नंबर से लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है. इसे साइबर ठगी का प्रयास बताया गया है.
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गयी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध नंबर से आने वाले कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करें. किसी भी तरह की धनराशि की मांग होने पर भुगतान नहीं करें और व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा न करें.
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या साइबर पुलिस को दें. प्रशासन ने अनधिकृत संदेशों की सत्यता की पुष्टि करने के बाद ही कोई कदम उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










