हजारीबाग में NTPC की कोल परियोजनाओं को लेकर बड़ा अपडेट, जमीन-मुआवजे के लंबित मामलों पर DC ने दिया ये आदेश

Updated:
विज्ञापन

राजस्व की बैठक में उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने राजस्व विभाग की बैठक में 15 अगस्त से पहले सभी लंबित भूमि जांच रिपोर्ट सौंपने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में राजस्व विभाग समेत विभिन्न परियोजनाओं और आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह, केरेडारी व चट्टी बरियातू कोल परियोजनाओं से जुड़े भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, म्यूटेशन, मापी, जांच प्रतिवेदन समेत अन्य मामलों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

परियोजना प्रतिनिधियों ने भूमि जांच प्रतिवेदन, एफआरए, वंशावली, वैल्यूएशन, स्कूल शिफ्टिंग और नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित कर हस्तांतरण से जुड़ी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर 15 अगस्त से पहले भूमि जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बैठक में पीजी पोर्टल, भू-मापी, दाखिल-खारिज, सो-मोटो म्यूटेशन, ई-रिवेन्यू कोर्ट, आरसीएमएस, ऑनलाइन लगान और परिशोधन पोर्टल की भी समीक्षा हुई.एलपीसी जारी करने में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा म्यूटेशन के लंबित व रिजेक्टेड मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा.

बैठक में डीडीसी रिया सिंह, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव, डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद, बरही एसडीओ जोहन टुडू समेत सभी सीओ व संबंधित अधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola