हजारीबाग में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के लिए जारी हुआ ई-मेल, फोटो-दस्तावेज के साथ भेज सकेंगे सूचना
हजारीबाग जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की सूचना देने के लिए ईमेल जारी किया है। अब आप फोटो और दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं।
हजारीबाग: हजारीबाग जिले में सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए ईमेल नंबर जारी किया है. जमीन अतिक्रमण मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. उपायुक्त कार्यालय की जिला राजस्व शाखा की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जिले में कहीं भी सरकारी तालाब, गैर मजरूआ खास भूमि, जंगल-झाड़ी, नदी, नाला सहित अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण किया गया हो या इसकी जानकारी सामने आती है, तो प्रशासन को सूचित किया जा सकता है.
अतिक्रमण से संबंधित शिकायत के साथ फोटोग्राफ और आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके लिए जिला प्रशासन ने bhumiatikarmanhzb@gmail.com ई-मेल जारी किया है. प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
जिला प्रशासन ने आम लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर लोग बिना विलंब शिकायत दर्ज करायें, ताकि सरकारी भूमि और सार्वजनिक संसाधनों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए