Football: पेनाल्टी शूटआउट में हॉक्सा ने CXH स्कूल को 6-5 से हराया, हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

2हैज7में- विजेता टीम ट्राफी के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के संत जेवियर्स स्कूल में आयोजित हर्ष रिको वर्मा फुटबॉल ट्रॉफी में हॉक्सा टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

हजारीबाग: संत जेवियर्स स्कूल मैदान में हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी का दूसरी फुटबॉल मैच बुधवार को हुआ. मैच हॉक्सा बनाम सीएक्सएच स्कूल टीम के बीच खेला गया. मैच बराबरी पर खत्म हुआ. पेनाल्टी शूट में हॉक्सा की टीम ने मैच काे 6-5 से जीत लिया और हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया.

विज्ञापन

उमाकांत के नेतृत्व में हॉक्सा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य एवं स्कूल के सभी सदस्यों ने हॉक्सा टीम के सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. प्राचार्य ने कहा कि हर्ष रिको वर्मा ट्रॉफी केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुराने और नये खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, मित्रता, अनुशासन और टीम स्पिरिट को मजबूत करने वाला यादगार है. विजेता टीम को ट्राफी दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola