रामगढ़ में नेहरू प्रतिमा स्थल की बदलेगी तस्वीर, लंबे समय बाद शुरू हुआ जीर्णोद्धार

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 12 आर-8 नेहरू प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार कार्य में लगे लोग | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, जलजमाव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत।

विज्ञापन

रामगढ़: लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़े रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल की आखिरकार प्रशासन ने सुध ले ही ली. बुधवार को प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया. रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन का निर्माण पुराने भवन की तुलना में अधिक ऊंचाई पर किया गया है.

इसके कारण पूरा कार्यालय परिसर भी पहले के मुकाबले ऊंचा हो गया, लेकिन परिसर में स्थापित नेहरू की प्रतिमा और उसके आसपास का स्थल पूर्व की स्थिति में ही रह गया था. बारिश के दौरान प्रतिमा स्थल के चारों ओर जलजमाव होने से वहां कीचड़ व गंदा पानी जमा हो जाता था.

मंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई

नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के उद्घाटन के दौरान झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी प्रतिमा स्थल की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसे जल्द दुरुस्त कराने की बात कही थी. इसके बावजूद करीब दो महीने तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. साथ ही स्थानीय लोगों सहित कई जागरूक नागरिकों ने अधिकारियों, संबंधित विभागीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रतिमा स्थल की बदहाली की जानकारी पहुंचायी.

इसके बाद बुधवार से प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया. इससे स्थानीय लोगों में संतोष है और उम्मीद जतायी जा रही है कि कार्य पूरा होने के बाद प्रतिमा स्थल को जलजमाव व कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी. जानकार बताते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की इस प्रतिमा का अनावरण वर्ष 1976 ई में बिहार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बिंदुश्वरी दूबे के द्वारा किया गया था.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola