स्वतंत्रता दिवस पर गोला के स्कूल में होगा भव्य आयोजन, परेड से लेकर देशभक्ति गीत-नृत्य तक होंगे कार्यक्रम
फोटो फाइल : 12गोला,03- बैठक में मौजूद शिक्षक | Prabhat Khabar Network
गोला के डीएबी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक हुई। छात्रों के लिए परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गोला: गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित डीएबी (दिल्ली एकेडमिक बेस) पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने की. इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.
विद्यालय के चारों सदनों की ओर से परेड का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए जायेंगे. निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की बात कही. प्रधानाध्यापक संजीव महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अनुशासन बनाये रखने की अपील की.
मौके पर शिक्षक दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, आशीष कुमार सिंह, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, सविता महतो, अष्टमी कुमारी, वीणा कुमारी, गुड़ी कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो, केबी सहाय महतो सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Raj Kumar
राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










