गोला में पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पर हुई चर्चा
फोटो फाइल : 12गोला,02- बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड के बेटुलकला पंचायत में समीक्षा बैठक आयोजित। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा।
गोला: गोला प्रखंड के बेटुलकला पंचायत सचिवालय में बुधवार को पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुखिया जाकिर अख्तर ने की. इस दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा पंचायत की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी.
साथ ही पंचायत क्षेत्र में चल रहे गहन पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली गयी. उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया गया कि आवश्यकतानुसार लोगों से फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरवाएं तथा मतदाताओं को इसके प्रति जागरूक करें. 15 अगस्त के बाद प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाकर लोगों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही गयी.
मुखिया जाकिर अख्तर ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि जिन लोगों का नाम वर्ष 2003 के बाद मतदाता सूची में दर्ज हुआ है, वे जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवा लें.
गहन पुनरीक्षण के दौरान दस्तावेज मांगे जाने पर ये प्रमाण पत्र उपयोगी होंगे. बैठक में पंचायत सचिव प्रकाश महतो, आंगनबाड़ी सेविकाएं, प्रधानाध्यापक, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Raj Kumar
राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










