भुरकुंडा में दुर्गा-काली पूजा धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय
भुरकुंडा के गांधी पार्क में दुर्गा पूजा और काली पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. समिति का पुनर्गठन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनी है.
भुरकुंडा : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में दुर्गा पूजा और काली पूजा समिति गांधी पार्क रिवर साइड की बैठक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन राजू मल्होत्रा ने किया. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए वर्तमान में सहयोग राशि पर चर्चा की गयी. दोनों आयोजनों को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय हुआ. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी.
सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन
सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें संरक्षक भूपेंद्र सिंह सैनी, प्रवीण शर्मा, प्रेम सिंह, शंभू सिंह, मिथिलेश राय, गौरीशंकर महतो, नरेश मंडल, नुनु पांडेय, जानकी ठाकुर, पंकज सिन्हा, योगेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी नायक, अध्यक्ष भुरकुंडा पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, पवन झा, सचिव विनय भगत उर्फ बीनू भगत, सह सचिव राजू मल्होत्रा, सुदर्शन गुहा, कोषाध्यक्ष राजन सिन्हा, बसंत कुमार कुशवाहा चुने गये.
बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी
बैठक में पुरोहित महेश्वर त्रिवेदी, निवेदन त्रिवेदी, अनिल विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, रमेश लाल केवट, आनंद शर्मा, राजकुमार, परदेसी, अज्जु श्रीवास्तव, विजय राम, अमित सागर, प्रदीप भगत, रूपेश कुमार, रामू यादव, राकेश रंजन, शिवम, प्रशांत सिन्हा, बबलू डे, नीलू दा, लालटू, छोटे लाल गुप्ता, विनोद चंद्रवंशी, मनोज चौधरी, बुकुन नायक, बंटी सागर, विक्की नायक, अजय सिंह, राजेंद्र भुइयां, सोनू, संजय नायक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










