फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 10 May 2026 10:21 PM

विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर

विज्ञापन

रामगढ़. आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट में आयोजित क्लस्टर-टू (सेंट्रल कमांड) अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. पहले मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या के बीच मैच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीम बराबरी पर रही. दूसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या के बीच खेला गया. इसमें अयोध्या की टीम विजयी रही. आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर विजेता व अयोध्या की टीम उपविजेता रही. उत्कृष्ट अनुशासन व खेल भावना के लिए रामगढ़ कैंट टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सूर्य प्रताप सिंह (अयोध्या) व बेस्ट गोलकीपर का सूर्यांश तिवारी (अयोध्या) को पुरस्कार मिला. मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह (सेना मेडल) ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से बच्चों में नयी ऊर्जा, आत्मविश्वास, अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है. विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी टीमों व आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola