कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 10 May 2026 10:23 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

विज्ञापन

भुरकुंडा. शास्त्री पार्क दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा शास्त्री पार्क दुर्गा मंडप से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: कथास्थल पहुंची. श्रद्धालुओं भगवान शिव की आराधना व भजन-कीर्तन करते चल रहे थे. कथा का आयोजन 16 मई तक होगा. वृंदावन से कुंज बिहारी शुक्ल पधारे हैं. कलश यात्रा में रामनरेश सिंह, संतोष यादव, पीडी सिंह, कुलदीप मेहता, जानकी ठाकुर, जितेंद्र सिंह, संजय कुमार, असीम धर, पप्पू यादव, दिलीप सिंह, पवन कुमार, अमन पांडेय, आनंद सिंह, धनंजय सिंह आदि शामिल थे. पूजा समिति के सचिव संतोष यादव ने लोगों से रोजाना कथा में पहुंचने की अपील की है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola