कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ

विज्ञापन

भुरकुंडा. रिवर साइड भुरकुंडा स्थित बीटीटीआइ शिव नगर कॉलोनी में शनिवार से पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुरू हुआ. इस अवसर पर गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में यजमान शंभु ठाकुर व पिंकी देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा स्थानीय दामोदर नद पहुंची. यहां पर पुरोहित सुशील भारद्वाज, नागेंद्र पंडित, राजन शास्त्री जी महाराज, रामजी पांडेय व सुभाष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया. कलश में जल लेकर श्रद्धालु पुन: यज्ञ मंडप पहुंचे. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि पतरातू प्रखंड उप प्रमुख बबीता पांडेय, मुखिया सत्यवंती देवी, उप मुखिया प्रशांत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि लव कुमार महतो, वार्ड सदस्य नीतू सिन्हा, ओमप्रकाश लाल, शत्रुघ्न साहनी, मनीष बक्शी, धीरन बक्शी, बसंत सोनी, विनोद सिंह, श्यामबाबू साह, संजय शर्मा, विनोद सोनी, अनोज पासवान, हिमांशु, सुधांशु, हर्ष सिंह, करण पासवान, कुणाल सिंह, सुबोध यादव, आकाश पांडेय, विक्की कुमार, अनिकेत लाल, आयुष यादव, आशा देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, अंगीता देवी, पार्वती देवी, सुधा सिन्हा, डॉली सागर, कमला देवी, तिलोतमा तिवारी, पूनम कुमारी, शालू कुमारी, शिवानी कुमारी, रानी कुमारी, आंचल कुमारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. दूसरी ओर, यज्ञ को लेकर शाम को कथा वाचक संतोषानंद जी महाराज ने कथा वाचन करते हुए अमृत वाणी की वर्षा की. महायज्ञ का समापन सात मई को भंडारे के साथ किया जायेगा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola