पतरातू में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
पतरातू में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
पतरातू. रामगढ़ जिला प्रशासन ने पतरातू थाना क्षेत्र के सांकुल गांव के समीप अवैध रूप से बालू ले जाते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया. जिला खनन कार्यालय, रामगढ़ के खान निरीक्षक ने जांच के दौरान स्वराज 834 एक्सएम ट्रैक्टर (जेएच 23 बी-5996) पकड़ा. जांच में ट्रैक्टर पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया. चालक के पास बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या कागजात नहीं मिले. प्रशासनिक जांच में स्पष्ट हुआ कि ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा था. इसके बाद ट्रैक्टर एवं उस पर लदे बालू को जब्त कर लिया गया. इस मामले में ट्रैक्टर मालिक समेत अज्ञात चालक के खिलाफ पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










