..सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस, कहा

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया.

विज्ञापन

बंगाल की जनता ने सुशासन व राष्ट्रवाद को चुना है रामगढ़. रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया. सोमवार को चट्टी बाजार से सुभाष चौक तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया. ढोल-नगाड़ों और मोदी-शाह जिंदाबाद के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला के नेतृत्व में जुलूस निकला. सांसद जायसवाल ने कहा कि यह जीत ममता बनर्जी सरकार की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश है. उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल अब बनकर रहेगा. जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और उत्साहपूर्वक विजय का जश्न मनाया. विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, प्रवीण मेहता, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबु, इला रानी पाठक, डॉ संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, जगेश्वर प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, शिव कुमार महतो, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, राजीव पामदत्त, प्रवीण कुमार सोनू, नमेंद्र चंचल, रॉबिन गुप्ता, आलोक कुमार, संतोष कुमार साह, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, संजय साह, संजय प्रभाकर, दीनदयाल कुमार, शीतल सिंह, रूपा देवी, निशा सिन्हा, नुतन कुमार महतो, मनोज गिरि, रंजीत राम, अबु तालीम, ब्रजेश पाठक, शशि शेखर सिंह, मिथिलेश मंडल, रंजन फौजी, संजय कुमार सिंह सहित अनेक भाजपायी शामिल थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola