शिक्षक पर छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 18 May 2026 9:55 PM

विज्ञापन

शिक्षक पर छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

विज्ञापन

रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के एक शिक्षक पर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ देने का आरोप लगा है. मामले को लेकर छात्र के पिता ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बड़कीपोना हरि मंदिर टोला निवासी पप्पू कुमार का पुत्र सत्यम कुमार विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है. थाना में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि सोमवार सुबह स्कूल में किसी अन्य बच्चे द्वारा धक्का दिये जाने से वह गिर गया. आरोप है कि इसके बाद विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अमित कुमार झा ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि छात्र शिक्षक से अपनी गलती के लिए माफी मांगता रहा, लेकिन शिक्षक ने उसकी एक नहीं सुनी. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा परिजनों को किसी प्रकार की सूचना भी नहीं दी गयी. स्कूल से घर लौटने के बाद जब छात्र रोते हुए घर पहुंचा, तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली. पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि इससे पहले वर्ष 2024 में भी उक्त शिक्षक द्वारा उनके पुत्र के साथ मारपीट की गयी थी, जिसमें उसके कान से खून निकलने लगा था. उस समय इलाज में करीब दस हजार रुपये खर्च हुए थे, लेकिन उन्होंने मामले को शांत कर दिया था. घटना के बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने रजरप्पा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है. इस संदर्भ में प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि यदि शिक्षक के द्वारा छात्र के साथ मारपीट की गयी है, तो यह गलत है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूरे मामले की जांच करायी जायेगी, दोषी पाये जाने पर शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola