Shibu Soren Shradh Karm Video : सड़क पर गाड़ियों की कतार, नेमरा का माहौल भावुक, देखें खास वीडियो और फोटो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Aug 2025 7:25 AM
Shibu Soren Shradh Karma Photo
Shibu Soren Shradh Karm Video : शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. गोला से लेकर नेमरा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. लोग अपने वाहन, बस और ऑटो से पहुंच रहे थे. यह नजारा दर्शाता है कि शिबू सोरेन के साथ लोगों का कितना जुड़ाव था. देखें तस्वीरें और वीडियो.
Shibu Soren Shradh Karm Video : नेमरा में आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा. इस मौके पर गोला से लेकर नेमरा तक वाहनों की लाइन लगी रही. लोग खुद के वाहन, बस और ऑटो आदि से आ रहे थे.
दोपहिया वाहनों की पार्किंग में मोटरसाइकिलों की कतार लगी थी. वहीं, बरलंगा चौक से लेकर लुकइयाटांड़ तक की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. लोग कतारबद्ध होकर चल रहे थे. बच्चे, बूढ़े, जवान और महिला सभी श्राद्ध भोज में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : Shibu Soren Shradh Karm : सात किलोमीटर तक पैदल चल कर भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे लोग

आदिवासी वेश-भूषा में दूरदराज के गांवों से हजारों लोग पहाड़ों-पगडंडियों के सहारे शिबू सोरेन के घर तक पहुंचे. इस मौके पर जहां भी शिबू सोरेन की तस्वीर दिखती, लोग झुककर प्रणाम करते दिखे. संताल परगना के दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ सहित अन्य जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे.
हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी. नेमरा में शनिवार को जो दृश्य दिखा, उसने यह साबित कर दिया कि शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक हस्ती नहीं, बल्कि जनता के दिलों में बसनेवाले नेता थे. श्राद्ध भोज में शामिल हर शख्स की आंखों में गुरुजी के प्रति आस्था और कृतज्ञता झलक रही थी. झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि यह दिन झारखंड की राजनीति और समाज के इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा.
शनिवार को नेमरा का माहौल भावुक हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में लोगों की बड़ी भीड़ जुटी. इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से लेकर देश के कई हिस्सों से लोग आए. आम लोग ही नहीं, बल्कि कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. राज्य के कोने-कोने से लोग जंगल, पहाड़ और नदी-नाला पार करके इस मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










