रामगढ़: पतरातू में पीवीयूएनएल का स्वच्छता अभियान, निकली प्रभात फेरी
पतरातू में पीवीयूएनएल का स्वच्छता अभियान
Patratu News: स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत पतरातू में पीवीयूएनएल ने 19 मई मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत मंगलवार को पीवीयूएनएल द्वारा कटिया मार्केट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने किया. इस दौरान सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (ओ एंड एम) मनीष खेतरपाल, एचओएचआर जियाउर रहमान सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया.
कटिया में सफाई अभियान, जगह-जगह लगाए गए डस्टबिन
अभियान के तहत कटिया मार्केट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई. वहीं लोगों की सुविधा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन का वितरण और स्थापना भी की गई.

लोगों को स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश
मौके पर अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कचरा प्रबंधन, सूखा और गीला कचरा अलग रखने तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी दी. लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी भी निकाली गई. प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर एके सहगल ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है. सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है.
यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा
यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए